शहर

गुरुग्राम में भीषण सड़का हादसा; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 16 यात्री घायल

गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। हादसा भांकड़ोजी गांव के पास तब हुआ जब बस के चालक को नींद आ गई और वाहन पर नियंत्रण खो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद में जुट गए।

Horrific Road Accident In Gurugram

गुरुग्राम में सड़क हादसा से हड़कंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram Bus Accident: गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा भांकड़ोजी गांव के पास तब हुआ जब बस के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि बस सोमवार रात दिल्ली से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई थी और दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। घटना के बाद पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद करने लगे। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल यात्रियों को नूंह और फिरोजपुर झिरका के अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दिल्ली के रहने वाले सचिन और पृथ्वी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज कराने के लिए उन्हें राजधानी के एक बड़े अस्पताल में भेजा गया है।

क्या है दुर्घटना का कारण?

पुलिस ने बताया कि बाकी घायल यात्री फिरोजपुर झिरका के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घायलों में दिल्ली की निशा और अतुल, पलवल के धीरज, उदयपुर की रीना और कन्हैयालाल, तथा नौलखा के राहुल शामिल हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी सुभाष चंद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना चालक को नींद आने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में अधिक सटीक जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article