शहर

Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत

गुजरात के भावनगर में मंगलवार को एक ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।

Image

भावनगर में ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत

Photo : Times Now Digital

Gujarat Accident News: गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भावनगर-तलाजा हाईवे पर एक हैवी ट्रक और बोलेरो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के मुताबिक यह हादसा भावनगर-तलाजा हाईवे पर त्रापज के पास हुआ। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article