शहर

Azamgarh: दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूल्हा हुआ बेकरार; जाम हटाने को खुद ही बना 'ट्रैफिक हवलदार'

आजमगढ़ में शादी के लिए जा रहे एक दूल्हा ट्रैफिक जाम में फंस गया, जिसके बाद उसने खुद ही गाड़ी से बाहर निकलकर ट्रैफिक जाम हटवाया।

Image

जाम हटाता हुआ दूल्हा।

Photo : Twitter

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आए दिन जाम की समस्या दिखती रहती है। लोग लंबे कतारों में घंटों तक प्रतीक्षा में लगे रहते हैं कि कब जाम से बाहर निकलें। इसी से जुड़ा हुआ एक मामला आजमगढ़ से सामना आया है। आजमगढ़ में एक दूल्हा शादी के लिए जा रहा था, जिस दौरान वह ट्रैफिक में फंस गया और काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद वह खुद ही ट्रैफिककर्मी बनकर जाम हटाने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दुल्हे के ड्रेस में सड़क पर ट्रैफिक हटाता हुआ दिख रहा है।

जाम देखकर परेशान हुआ दूल्हा

बताया जा रहा है कि ये वीडियो आजमगढ़ के शहर कोतवाली के भंवरनाथ चौराहे का है, जहां देर रात भीषण जाम लग गया था और जाम लगने की वजह से दो किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई थी। इसे देखकर दूल्हा हैरान रह गया, क्योंकि उसे शादी में समय से पहुंचना था। इसके बाद उसने खुद ही जाम हटाने की ठानी और गाड़ी से बाहर आकर जाम हटाया।

दूल्हा बना 'ट्रैफिक हवलदार'

बता दें कि जब दूल्हा सड़क पर जाम हटा रहा था, तब किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट करने के बाद देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भंवरनाथ चौराहे पर जाम लगा था, तब एक बारात अंबेडकर की तरफ से आ रही थी, जब काफी देर तक जाम नहीं हटा तो दूल्हा परेशान होने लगा और उसने खुद ही जाम हटाने की ठानी। दूल्हा खुद गाड़ी से बाहर निकल कर जाम हटाया और शादी के लिए निकला।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article