शहर

Bihar News: दूल्हे ने सिंदूर दान के पहले मांगा हनीमून टिकट, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बिहार के पूर्वीं चंपारण से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है, जहां दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से पहले दूल्हे ने हनीमून के लिए एअर टिकट की मांग कर दी।

Image

दूल्हे ने सिंदूर दान के पहले मांगा हनीमून पर जाने का फ्लाइट टिकट

Photo : iStock

Bihar News: अब तक आपने दूल्हे को कई तरह के डिमांड करते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण में एक दूल्हे के अजीबोगरीब डिमांड करने का मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे ने हनीमून पर जाने को लेकर फ्लाइट टिकट की डिमांड कर दी। हालांकि, दूल्हे की डिमांड उस पर ही भारी पड़ गई। दूल्हे की डिमांड तो पूरी नहीं ही हुई, बिना दुल्हन के ही उसे लौटना भी पड़ा।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दरअसल, पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के कुआंव गांव का है, जहां पटना के बाकरगंज से बारात आई थी। दूल्हा बने पवन कुमार बारात लेकर जब लड़की के दरवाजे पर पहुंचे, तब बारात का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला के बाद अन्य रस्म रिवाज निभाया गया। इस दौरान जब सिंदूर दान का समय आया तब दूल्हे ने सोने की चेन और हनीमून टिकट की डिमांड कर दी। इस डिमांड के बाद लड़की के परिजन हतप्रभ हो गए। इसके बाद दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद दुल्हन भी गुस्से में आ गई और शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा और अन्य बारातियों को बंधक बना लिया। लड़की के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने दुल्हन समेत दूल्हा और बारात में आए उसके परिजनों व रिश्तेदारों को मनाने की काफी कोशिश की। मामला काफी तनावपूर्ण होने लगा। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने दूल्हा समेत बंधक बने अन्य लोगों को मुक्त कराया।

चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद दूल्हा और बारातियों के साथ दुल्हन पक्ष के लोगों को थाना पर लाया गया। जहां स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दोनों पक्षों में मामला सुलह कराया गया। लेकिन, लड़की शादी को तैयार नहीं हुई। उसके बाद दूल्हा और बारातियों को सुरक्षित भेज दिया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article