ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, कैब ने दंपत्ति को मारी टक्कर; हालत गंभीर

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक हादसा हो गया। दरअसल, मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को एक कैब ने टक्कर मार दी, जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को एक कैब ने टक्कर मार दी। इसमें दंपत्ति उछलकर काफी दूर जा गिरे। घटना के बाद उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों की हालत काफी नाजुक है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल संदीप रैना और सोनिका रैना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 बी में स्थित इकोविलेज-2 टावर में रहते हैं। वे दोनों आज सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, जहां पीछे से आ रही एक कैब ने दोनों को टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि घटना के बाद संदीप रैना के भाई संजय रैना को सूचित किया गया, जिसके बाद दोनों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article