क्या आपको अपना पासपोर्ट बनवाना है? क्या पासपोर्ट से संबंधित कुछ अन्य काम है? क्या आपको ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट नहीं मिला है? तो चिंता किस बात की सुबह-सुबह क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंच जाएं और आपकी हर समस्या का समाधान वहीं हो जाएगा। जी हां, आपको अप्वाइंटमेंट लेने की भी जरूरत नहीं है। यह सुविधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी गुरुवार 27 फरवरी से शुरू हुई है, जो 6 मार्च 2025 तक चलेगी।
आवेदकों को मिल रही वॉक इन सुविधा
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिले के आवेदकों को यह वॉक इन सुविधा मिलेगी।आवेदक सुबह गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यलय पहुंचकर टोकन ले सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कब पहुंचे पासपोर्ट दफ्तर
आवेदक किसी भी वर्किंग डे में सुबह 9.30 बजे से 1 बजे के बीच क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्या का समादान करवा सकते हैं। ज्ञात हो कि अगर आप समस्या का समाधान समय पर नहीं करवाते हैं तो आपकी फाइल बंद होने की आसंका रहती है। एक बार फाइल बंद होने पर आपको नए सिरे से आवेदन और शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा।
किन जिलों में मिल रही वॉक इन सुविधा
गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के तहत आने वाले गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिलों के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
