ग्रेटर नोएडा

Video: MotoGP के ट्रैक पर बाइक राइडिंग करते दिखे सदगुरु, बताया अपना शौक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 10:27 PM IST

Sadguru In MotoGP Racing India: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सदगुरु ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित मोटो जीपी कार्यक्रम में पहुंचकर बाइक चलाई। MotoGP के ट्रैक पर पहुंचे सद्गुरु ने कहा कि रेस ट्रैक नहीं सड़क पर बाइक चलाना ज्यादा खतरनाक है। इस दौरान वो काफी एक्साइटेड नजर आए।

MotoGP News: रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटो जीपी का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आगाज हो गया। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सदगुरु ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित मोटो जीपी कार्यक्रम में पहुंचकर बाइक चलाई। बाइक राइडिंग का बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है।

राइडिंग के एक्साइटेड नजर आए सदगुरु

सद्गुरु भी ट्रैक पर पहुंचकर एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने इस मौके पर बोला कि 'भारत में इस तरह का बड़ा आयोजन हो रहा है ये बहुत अच्छी बात है और इसके लिए तारीफ होनी चाहिए।' सदगुरु ने बताया कि उन्हें बाइक का काफी शौक है। लंदन से लेकर कावेरी तक उन्होंने बाइक से सफर भी किया है। उन्होंने आगे बोला कि कई लोगों का ये मानना है कि बाइक रेसिंग एक रिस्की गेम है और इसमें बड़ा खतरा है, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं मानता हूं। सद्गुरु ने कहा कि 'भारत में बड़ी तादाद में लोग बाइक से चलते हैं, सड़कों पर बाइक चलाना काफी खतरनाक है, बजाय कि ट्रैक पर इस तरह की रेसिंग में हिस्सा लेना।'

मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत

22 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस पहले मोटो जीपी भारत के तहत शुक्रवार को मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत हुई। मुख्य रेस और उसके पहले क्वालीफाइंग रेस रविवार 24 सितंबर को आयोजित होगी। इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं। इन कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि भी इवेंट में शिरकत करने के लिए यूपी आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें