ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime News: फ्लैट में दूधवाले का आतंक, बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां के कपड़े उतरवाकर बनाया Video

ग्रेटर नोएडा में डिलिवरी ब्वॉय ने महिला और उसके बच्चों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर महिला को कपड़े उतारने को मजबूर किया और वीडियो बना लिया। आरोपी गौरव ने महिला को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया। जब आरोपी ने वह वीडियो महिला के पति को भेज दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया तो महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Image

दूधवाले ने महिला के बेटे को बंधक बनाकर की अश्लील हरकत

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डिलिवरी ब्वॉय ने एक महिला से उसके फ्लैट में घुसकर महिला को प्रताड़ित किया। दरअसल गौरव नाम का यह व्यक्ति दूध देने के लिए फ्लैट पर आया था। आरोपी जबरन उनके फ्लैट में घुस गया और महिला के बेटे के गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने सारे कपड़े उतारने को मजबूर किया।

बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर आरोपी ने बच्चों के सामने ही महिला के सारे पकड़े उतरवाए और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने यही वीडियो महिला के पति को भी भेज दिया।

यह घटना जुलाई में ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में हुई, जहां गौरव दूध और अन्य सामान पहुंचाता था। महिला ने बताया कि गौरव ने दो महीने से अधिक समय तक उसे परेशान किया और 2 सितंबर को उसने आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया।

गौरव ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया, तो वह उसके बेटे को मार देगा और उसकी बेटी को नाले में फेंकने की भी धमकी दी। इसके बाद, उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बार-बार उसके फ्लैट पर जाकर उसे पुलिस के पास न जाने की चेतावनी दी।

2 सितंबर को, जब गौरव ने महिला के पति को वीडियो भेजा और कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड की, तो महिला ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या गौरव ने अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article