मुंबई

Mumbai News: मुबई में 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, लोकल ट्रेन की स्पीड पर लगेगा ब्रेक; फास्ट ट्रेनें भी स्लो लाइन पर चलेंगी

मुंबई की जीवन रेखा यहां की लोकल ट्रेन में रविवार को मुंबईकरों की धैर्य की परीक्षा होगी। क्योंकि रविवार को मुंबई में पांच घंटे का जंबो ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सांताक्रूज से गोरेगांव के बीच फास्ट लाइन की ट्रेनें भी स्लो लाइन पर चलेंगी। चलिए जानते हैं यह जंबो ब्लॉक क्यों किया जा रहा है और परेशानी से बचने के लिए क्या करें।

Image

मुंबई में रविवार को पांच घंटे का जंबो ब्लॉक, ट्रेन सेवाएं रहेंगी बाधित (फोटो - PTI)

Photo : PTI

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और इस आर्थिक राजधानी की जीवन रेखा मुंबई लोकल है। आमची मुंबई के लोगों को इस रविवार यानी 7 सितंबर को और ज्यादा धीरज की जरूरत होगी। क्योंकि वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि रविवार 7 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच पांच घंटे का जंबो ब्लॉक रहेगा। यह जंबो ब्लॉक अप और डाउन दोनों लाइनों पर होगा।

इस दौरान फास्ट लाइन पर चलने वाली सभी ट्रेनें स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इससे ट्रेन में सफर करने वालों की यात्रा का समय बढ़ जाएगा। वहीं, कई लोकल ट्रेनें रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट भी की जाएंगी, जिससे दोपहर के समय भीड़ और असुविधा की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, रविवार होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि ट्रेनों में लोकल यात्रियों की भीड़ कम होगी।

जंबो ब्लॉक की तारीख और समय

तारीख समय
7 सितंबर 2025सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ब्लॉक का उद्देश्य ट्रैक की मरम्मत, ओवरहेड उपकरण (OHE) और सिग्नलिंग सिस्टम की मेनटेनेंस करना है। यह कार्य नेटवर्क की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए बेहद जरूरी हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अल्पकालिक असुविधा भविष्य में सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी है।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि अंतिम समय में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट की गई ट्रेनों की सूची वेस्टर्न रेलवे नेटवर्क के सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है।

रविवार को मुंबईकरों की धैर्य की परीक्षा होगी, रेलवे का कहना है कि इस अस्थायी बाधा से आगे आने वाले दिनों में रेल नेटवर्क और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज