ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दो अलग सड़क हादसे में एक की मौत, बच्ची समेत तीन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सुबह दो अलग सड़क हादसे हुए। इस सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के साथ बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Image

ग्रेटर नोएडा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से दो बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इन हादसे में एक महिला की मौत के साथ तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए, जिसमें एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। इस प्रकार हुए दो हादसों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

अज्ञात वाहन से टक्कर

पुलिस ने पहले हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह हादसा 8:45 पर हुआ था। इस दौरान 25 वर्षीय युवक, जिसका नाम सौरव बताया जा रहा है, वो अपनी गाड़ी आई- 10 से बुलंदशहर से दादरी की तरफ जा रहा था। बुलंदशहर से दादरी जाते हुए उसकी एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आई-10 गाड़ी चलाने वाला सौरव घायल हो गया। इस सड़क हादसे में घायल हुए सौरव को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को हादसे की जानकारी प्राप्त होने के बाद वे जांच में जुटे हुए हैं।

दूसरा सड़क हादसा

ग्रेटर नोएडा में सुबह हुए दूसरे सड़क हादसे पर पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाज के लिए जा रहे परिवार की टाटा ट्रिपर ट्रक से टक्कर हो गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में घायल मृतक और घायलों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि मोहित कुमार अपनी पत्नी और बच्ची को मोटरसाइकिल पर एम्स हॉस्पिटल ले जा रहे थे। उसी दौरान टाटा ट्रिपर ट्रक से उनकी दुर्घटना हो गया। ये दुर्घटना दादरी इलाके के अंतर्गत आने वाले शाहपुर पुलिया के पास हुआ था। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो गई है और बच्ची घायल है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की बात करें तो वो दुर्घटना के बाद से फरार है। पुलिस फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। ये दोनों सड़क हादसे सुबह हुए औह दादरी जाने वाले रास्ते के पास हुए थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article