ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: दोस्ती का रिश्ता कलंकित, दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी ने खोला राज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 04:03 PM IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक रेप के मामले में बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि, बुजुर्ग के एक दोस्त ने उसके पास अपनी 9 साल की नाबालिग बेटी को कुछ देर के लिए भेजा था। नाबालिग लड़की के माता-पिता फ्लैट शिफ्टिंग का काम कर रहे थे तो दोस्त पर भरोसा कर उसके पास बच्ची को भेज दिया था।

Image

ग्रेटर नोएडा में दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का मामला
  • 57 वर्षीय बुजुर्ग है आरोपी
  • पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर एक शख्स ने दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की के माता- पिता फ्लैट शिफ्टिंग का काम कर रहे थे। भरोसा जताकर दोस्त के पास नाबालिग लड़की को छोड़ा था। परिजनों के शिकायत के आधार पर ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, आरोपी शख्स ने रविवार शाम घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की उम्र 57 साल बताई जा रही है। रेप करने के बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की को डराया धमकाया था, लेकिन लड़की ने रात को अपनी मां से सारी घटना के बारे में बता दिया।

सोसाइटी क्लब ले जाकर किया कुकर्म

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार शर्मा को अजनारा गार्डन गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि, थाने पर एक शख्स की ओर से शिकायत दी गई कि, उसकी 9 वर्ष की बेटी के साथ उसके ही एक दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने सोसाइटी क्लब में ले जाकर नाबालिग से कुकर्म किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इसके बाद आज मिली एक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई गंभीर धाराओं में मामला किया गया दर्ज

बता दें कि, 57 साल का आरोपी बुजुर्ग दोस्त की 9 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को ले जाते समय उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!