ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: मुआवजे के लालच में भाई ने रची भाई की मौत की डरावनी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 01:59 PM IST

Greater Noida: पैसों के लालच में अंधे दो छोटे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। जमीन के मुआवजे में मिले 4 करोड़ व एक प्लॉट का विवाद इतना गहरा गया कि, दोनों ने रॉड से पीट- पीट कर बड़े भाई को मौत की नींद सुला दिया। अब पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

Image

नोएडा के गांव याकूबपुर में दो छोटे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई की कर दी हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • मुआवजे के रुपए के बंटवारे को लेकर दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई की कर दी हत्या
  • घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से हो गए फरार
  • अजनारा गोल चक्कर के पास से आरोपी एक गिरफ्तार

Greater Noida: पैसे के लालच में रिश्तों के कत्ल के मामले का ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने खुलासा किया है। जहां मुआवजे के रुपए के बंटवारे को लेकर दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के गांव याकूबपुर में दो छोटे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई को मुआवजे के रुपए के बंटवारे के विवाद को लेकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना 11 नवंबर की है। जहां अनिल (50) की उसके सगे भाई ओंमकार और मुख्य आरोपी कपिल ने लोहे की रॉड से वार कर हत्या दी थी।

इसी दौरान बीच-बचाव में मृतक की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना का अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा गोल चक्कर के पास से आरोपी ओंकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर घटना के मुख्य आरोपी कपिल को तलाश कर रही है।

ये थी रिश्तों के कत्ल की वजह

बिसरख पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि, चंद रोज पहले उनके परिवार को जमीन का 4 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था। रकम के बंटवारे को लेकर हम भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता के पास 50 बीघा से अधिक जमीन थी। जिसमें उन्हें दो बार में करीब 4 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर मिले थे। इसी को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले मुआवजे के बदले इन्हें एक 22 सौ मीटर का प्लॉट भी मिला था। दरअसल, हत्या के पीछे यह जमीन थी। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, अपने बड़े भाई पर रॉड से हमला कर मुख्य आरोपी कपिल फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम लगातार कई संभावित जगहों पर दबिश दे रही है, जल्दी उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!