ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों की आपस में भिड़त

घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 गाड़ियों की भिड़त हो गई। इस हादसे के बाद जेवर पुलिस अलर्ट पर है और लोगों से धीमी रफ्तार में गाड़ियां चलाने की अपील की है।

Image

ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण हादसा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से भीषण हादसा हो गया। जहां यमुना एक्सप्रेससवे कम विजिबिलिटी के चलते कई गाड़िया आपस मे टकरा गई। यह हादसा थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास हुआ। जहां आगरा की ओर जाने वाले लेन पर करीब 20 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची है। इस हादसे के बाद जेवर पुलिस ने सभी से धीमी स्पीड में गाड़ी चलाने की अपील की है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें घने कोहरे के बीच कई गाड़ियां आपस में टकराई हुई हालत में नजर आ रही हैं। सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में दिख रही हैं।

घने कोहरे के कारण हादसों में इजाफा

घने कोहरे के कारण नोएडा एनसीआर क्षेत्र में हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज सुबह भी घने कोहरे ने 20 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के चलते कई गाडियों की आपस में भिड़त हो गई। यमुना एक्सप्रेस पर हुए हादसे के बाद पुलिस कमिश्नरेट सभी को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में जुटी है। घने कोहरे के कारण वाहनों की टक्कर के बाद जेवर पुलिस अलर्ट पर है। हादसे के बाद पुलिस ने अनाउंसमेंट करके सभी लोगों से अपील की है कि वे गाड़ियों को धीमी रफ्तार से चलाए, जिससे लोग ऐसे हादसों से बच सके और अपनी जान को भी बचा सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article