ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: कोचिंग जा रही 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कक्षा 12वीं की एक छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Photo : iStock

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां बोर्ड परीक्षा दे रही कक्षा 12वीं की छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई है और उसे वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की ये घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी 12वीं में पड़ती है और बोर्ड परीक्षा दे रही है। 29 फरवरी को वह कोचिंग के लिए जा रही थी। उसी दौरान इलाके में रहने वाले आरोपी शाहबेरी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक फ्लैट पर ले गया। यहां इस आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर इस वारदात का अंजाम दिया गया है। होश में आने के बाद उसे इस घिनौनी हरकत के बारे में पचा चला। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता घटना से काफी डरी और सहमी हुई है। पीड़िता की स्थिति को देखते हुए उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article