खुल गई दिल्ली जाने के लिए एंट्री
Delhi-Meerut Expressway पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों के लिए एक नया एंट्री प्वाइंट खुल गया है। शनिवार को खुले इस एंट्री से यहां के लोगों ने चैन की सांस ली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोग अब सीधे एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली की ओर जा सकते हैं। अब तक लोगों को काफी घूमकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ना पड़ता था।एक्सप्रेसवे से बाहर आने का रास्ता भी खुलेगा
जल्द ही दिल्ली से आने वाली गाड़ियां क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास Delhi-Meerut Expressway से बाहर निकल पाएंगे। NHAI ने यहां पर एक्सप्रेसवे से बाहर निकलने का रास्ता बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि 8-10 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने 5 जनवरी को NH-9 और Delhi-Meerut Expressway मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री और एग्जिट का रास्ता बनाने के लिए कार्य की शुरुआत की थी।दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट या क्रॉसिंग रिपब्लिक जाने के लिए डासना तक जाना पड़ता था, वहां से वह Delhi-Meerut Expressway से बाहर निकल सकते थे। लेकिन अब क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास एक्जिट बनने से लाखों लोगों को सुकून मिलेगा। मेरठ से आने वाली गाड़ियों के लिए एक्सप्रेसवे से बाहर आने के लिए ABS कॉलेज के आगे एग्जिट बनाया जा गया है। अब क्रॉसिंग रिपब्लिक कट से फ्लाईओवर शुरू होने से पहले दिल्ली की ओर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए एंट्री बनाई गई है।
आचार संहिता से पहले काम शुरू हुआ
NHAI ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहित लगने से पहले एंट्री का रास्ता बनाने का काम शुरू करवा दिया था। इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक से दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए यहां पर एंट्री नहीं बनी थी। दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे से बाहर निकलने का रास्ता भी यहां नहीं था। यहां Delhi-Meerut Expressway पर एंट्री और एग्जिट नहीं होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग की ओर से आने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।लोगों की डिमांड पर हुआ काम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग लंबे समय से यहां Delhi-Meerut Expressway पर एंट्री और एग्जिट बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मांग की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात करके लोगों की इस डिमांड को पूरा करवाया।Delhi-Meerut Expressway पर क्रॉसिंग के पास एंट्री और एग्जिट बनने से Delhi-Meerut Expressway के साथ-साथ बनाए गए NH-9 पर गाड़ियों का दबाव कम होगा। इससे NH-9 पर चलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
