ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: सर्विस लिफ्ट टूटकर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 5 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 04:22 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट टूटकर गिर जाने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत गंभीर है।

Image

Greater Noida: सर्विस लिफ्ट टूटकर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 5 घायल (File Photo)

Photo : Twitter

Lift Collapses: लिफ्ट को लेकर आए दिन दुर्घटना सामने आ रही है। लिफ्ट की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई विशेष कार्य करने को नहीं दिख रहा है। लोगों की जान कैसे बचाया जाए इस पर प्रशासन द्वारा कोई विशेष कार्रवाई नहीं होता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार 15 सितंबर को एक मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट टूटकर गिर जाने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सभी घायलों की हालत गंभीर

दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान सुबह करीब 7:30 बजे निर्माणाधीन स्थल पर इस्तेमाल की जा रही सर्विस लिफ्ट 14वीं मंजिल से टूटकर गिर गई। इस दर्दनाक हासदे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग घायल गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मृतकों की पहचान विपुल मंडल (45), अरुण मंडल (40), इश्तियाक (23) तथा आरिस (22) के रूप में की गई हैं। पुलिस उपायुक्त सुनीति ने बताया कि सर्विस लिफ्ट के गिरने से घायल हुए नौ श्रमिकों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रशासन द्वारा कोई खास कार्रवाई नहीं

इससे पहले भी गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी के फेज-2 के जी-2 टावर से एक मामला सामने आया था, जिसमें दो मासूम बच्चे लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे। मासूम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि मासूम डरा-डरा सा रहने लगा। लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर भी कोई खास कार्रवाई नहीं की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article