गाजियाबाद

Baghpat News: विशालकाय अजगर का निवाला बने दो बंदर, ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग टीम के रेस्क्यू का वीडियो वायरल

Baghpat Video: बागपत में हिंडन नदी के किनारे करीब 15 फीट लंबा एक अजगर को दो बंदर को अपना निवाला बनाते हुए देखा गया है। इस घटना को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अजगर दिखने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया गया है।

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में करीब 15 फीट लंबे अजगर को दो बंदरों को निगलते हुए देखा गया। इस घटना को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तुरंत वन विभाग को दी गई। अजगर के आबादी वाले क्षेत्र में आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और जंगली जानवरों के करीब न जाने की हिदायत भी दी है।

रेस्क्यू की वीडियो वायरल

अजगर के बंदरों को निगलने की यह घटना बागपत के हिंडन नदी किनारे स्थित घिटोली गांव की है। यहां एक विशालकाय अजगर को एक के बाद एक दो बंदरों को निगलते हुए देखा गया है। इस घटना से हैरान ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को घटना की सूचना दी। नदी किनारे 15 फुट से लंबे अजगर के दिखने की बाद चंद मिनटों में पूरे गांव में फैल गई और अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ गए।

अजगर दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान की शुरुआत की। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को पकड़ा और उसके पेट से दोनों मृत बंदरों के शव को बाहर निकाला गया। अजगर को रेस्क्यू करने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

बता दें कि अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने बताया कि गर्मी के मौसम में ऐसे बड़े अजगर पानी और शिकार की तलाश में आबादी की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत विभाग को दें और खुद से किसी भी जंगली जानवर के पास जाने से बचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article