गाजियाबाद

Namo Bharat: आम लोगों के लिए कब से शुरू होगी साहिबाबाद से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन, जानें कितना होगा किराया

Namo Bharat: रैपिल रेल नमो भारत के दूसरे फेज का आज उद्घाटन हो गया। अब नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक का सफर तय करेगी। साहिबाबाद से मोदीनगर का किराया कितना होगा, आइए जानते हैं।

Image

नमो भारत ट्रेन

Namo Bharat: नमो भारत ट्रेन अब साहिबाबाद से मोदीनगर तक का सफर तय करेगी। पीएम मोदी ने आज कोलकाता से वर्चुअली इस सेक्शन का उद्घाटन किया। अभी तक नमो भारत का संचालन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक हो रहा था। लेकिन अब यह ट्रेन 34 किमी का सफर तय करते हुए मोदीनगर तक जाएगी। साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक कुल 8 स्टेशन हैं। इस रूट पर आम आदमी आज यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके उद्घाटन के दो दिन बाद इस रूट पर नमो भारत को आम लोगों के लिए चलाया जाएगा। अभी इस रूट में कुछ जगह पर काम अधूरा है, जिसे पूरा किया जा रहा है।

साहिबाबाद से मोदीनगर के बीच स्टेशन

  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन

साहिबाबाद से मोदीनगर का किराया

स्टैंडर्ड क्लास का किराया

  • साहिबाबाद से गाजियाबाद- 30 रुपए
  • साहिबाबाद से गुलधर - 30 रुपए
  • साहिबाबाद से दुहाई - 40 रुपए
  • साहिबाबाद से दुहाई डीपो - 50 रुपए
  • साहिबाबाद से मुरादनगर - 60 रुपए
  • साहिबाबाद से मोदीनगर साउथ - 80 रुपए
  • साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ - 90 रुपए

प्रीमियम क्लास का किराया

  • साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ-180 रुपए
  • साहिबाबाद से गाजियाबाद- 60 रुपए
  • साहिबाबाद से गुलधर - 60 रुपए
  • साहिबाबाद से दुहाई - 80 रुपए
  • साहिबाबाद से दुहाई डीपो - 100 रुपए
  • साहिबाबाद से मुरादनगर - 120 रुपए
  • साहिबाबाद से मोदीनगर साउथ - 160 रुपए

मेरठ से कितना दूर है मोदीनगर

नमो भारत में स्टैंडर्ड क्लास से लेकर प्रीमियम क्लास सुविधा मिलती है। इसमें प्रीमियम क्लास का किराया स्टैंडर्ड क्लास से दोगुना है। नमो भारत से साहिबाबाद से मोदीनगर का सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। नमो भारत का पहला फेज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक शुरू हुआ था। नमो भारत का उद्घाटन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। अब यह ट्रेन 34 किमी का सफर तय करेगी। नमो भारत ट्रेन मेरठ तक चलाई जानी है। मोदीनगर से मेरठ की दूरी करीब 25 किमी है। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article