गाजियाबाद

NGT: गाजियाबाद: पार्कों से कंक्रीट हटाने का अनुरोध, याचिका पर NGT ने की जानकारी तलब

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पार्कों के कंक्रीटीकरण के संबंध में किसी भी तरह की जांच कराने से इनकार कर दिया है और ऐसे किसी भी उल्लंघन के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

गाजियाबाद: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद में पार्कों के कंक्रीटीकरण के संबंध में किसी भी तरह की जांच कराने से इनकार कर दिया है और ऐसे किसी भी उल्लंघन के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें दावा किया गया था कि क्षेत्र में पार्कों का कंक्रीटीकरण कर दिया गया है, जिससे हरित क्षेत्र कम हो रहा है।

अगली सुनवाई 15 मई को

याचिका में इलाके के फुटपाथ और पार्कों से कंक्रीट हटाने का अनुरोध किया गया था। छह फरवरी को दिये गए आदेश में पीठ ने कहा कि हमें लगता है कि जब तक आवेदक ऐसे पार्कों और उल्लंघनों का ब्योरा पेश नहीं करता, कोई भी जांच करना उपयुक्त नहीं होगा। पीठ ने कहा कि ऐसा अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता तथा याचिका पर केवल उन पार्कों के नामों पर विचार किया जाएगा, जिनका खुलासा किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को निर्धारित की गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article