Viral Video: धर्मनगरी उज्जैन (Ujjain Video) में बाबा महाकाल की सवारी का अपना एक अलग ही उत्साह और भव्यता होती है। लेकिन, इस बार महाकाल की सवारी में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। भक्ति के इस सागर में जब आधुनिक तकनीक (AI) का संगम हुआ, तो हर कोई देखता ही रह गया। सवारी के दौरान पारंपरिक सफेद कुर्ते और गले में भगवा दुपट्टा (जय श्री महाकाल लिखा गमछा) पहने रोबोट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। यह रोबोट सिर्फ खड़ा नहीं था, बल्कि महाकाल के भजनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाकायदा थिरक रहा था और हाथ उठाकर हाथ जोड़ रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
रोबोट का अनोखा अंदाज
सवारी के मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं और मीडिया कर्मियों ने रोबोट के इस डांस और हरकतों को अपने कैमरों में कैद कर लिया। पारंपरिक लोक नृत्य और पुलिस बैंड के बीच इस 'टेक-भक्त' की मौजूदगी ने पूरे माहौल को और भी मजेदार बना दिया। आलम यह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको रोबोट का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।
