लाइफस्टाइल

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा, तलाक की खबरों के बीच समझें, दूरियां बढ़ें तो कैसे संभालें अपना रिश्ता

बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की पुष्टि की है। इस खबर के बीच समझें कि रिश्ते में दूरी आए तो क्या किया जा सकता है।

Image

Badshah And wife Isha Rikhi Announce Separation

Badshah And Isha Rikhi Divorce: रिश्ते बाहर से जितने आसान दिखाई देते हैं, अंदर से हमेशा वैसे नहीं होते। मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने 31 अगस्त 2026 को अलग होने की जानकारी साझा की। दोनों की शादी मार्च 2026 में बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी और अब करीब पांच महीने बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। दोनों ने अपने बयान में किसी कारण को विस्तार से नहीं बताया और आगे किसी तरह की अटकलों से बचने की अपील की।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - अमृता प्रीतम की कलम से निकलीं वो 2 कविताएं

किसी भी रिश्ते की असली तस्वीर वही लोग जानते हैं जो उसमें होते हैं। इसलिए किसी सेलिब्रिटी के रिश्ते को देखकर यह तय करना सही नहीं कि उनके बीच दूरी क्यों आई। लेकिन ऐसी खबरें एक सिंपल सा सवाल जरूर खड़ा होता है, जब शादी जैसे रिश्ते में पहले जैसा प्यार या अपनापन महसूस न हो, तब क्या करना चाहिए?

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - जिंदगी का पूरा फलसफा है नैना-बनी का ये सीन

1. खुलकर बात करें

मन में बात दबाकर रखने के बजाय साथी से शांत माहौल में बात करें। आरोप लगाने की जगह अपनी भावनाएं बताएं कि आपको किस बात की कमी महसूस हो रही है।

2. साथ में थोड़ा समय बिताएं

रिश्ता अक्सर बड़ी कोशिशों से नहीं, छोटी-छोटी चीजों से बेहतर होता है। साथ खाना खाना, टहलना या बिना फोन के कुछ देर बात करना भी अपनापन वापस ला सकता है।

3. अपनी जरूरत भी समझें

कभी-कभी हम रिश्ते में प्यार की कमी महसूस करते हैं, लेकिन असल में हमें समय, सम्मान या ध्यान की जरूरत होती है। पहले यह समझें कि आपको वास्तव में क्या परेशान कर रहा है।

4. जरूरत हो तो मदद लें

बार-बार कोशिश के बाद भी बात न सुधरे तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति या रिश्ते के विशेषज्ञ से सलाह लेना ठीक है। रिश्ते को बचाने की कोशिश जरूरी है, लेकिन दोनों की भावनाओं और सम्मान का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है।

हालांकि यह समझें कि, रिश्ता संभालने की कोशिश जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर हाल में साथ रहना ही सही है। अगर सम्मान, भरोसा और मानसिक सुकून लगातार खत्म हो रहे हों, तो दोनों लोगों के लिए अलग फैसला भी सही हो सकता है। आखिर रिश्ते की मजबूती सिर्फ साथ रहने में नहीं, बल्कि सम्मान से साथ रहने में है। और जब साथ रहना संभव न हो, तब भी एक-दूसरे की गरिमा का सम्मान करना उतना ही जरूरी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article