टीवी मसाला

Arbaaz Patel को चीट करने के आरोपों के बीच Nikki Tamboli ने खुद को बताया सिंगल, Ex बॉयफ्रेंड को मारा ताना

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Controversy: निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता विवादों में है और इसी बीच निक्की ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बता दिया है। निक्की ने खुद को सिंगल कहा है।

Image

arbaaz patel-nikki tamboli (photo credit- instagram)

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Controversy: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल रहे निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) का रिश्ते इन दिनों विवादों में हैं। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और अरबाज पटेल ने निक्की पर धोखा देने का आरोप लगाया है। निक्की ने भी इस पर अपनी सफाई पेश की है और इस विवाद ड्रामे के बीच अब निक्की तंबोली ने खुद को सिंगल बता दिया है। इस पोस्ट से निक्की तंबोली ने अपने और अरबाज के ब्रेकअप की पुष्टि की है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पोस्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ताना भी मारा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: माता सीता के छवि में कैद हुईं Deepika Chikhalia, 40 साल बाद हुईं तंग? बोलीं- 'मजबूत-दमदार किरदार चाहिए'

    निक्की तंबोली ने खुद को बताया सिंगल

    निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया। इस पोस्ट में निक्की तंबोली ने लिखा, 'मेरा रिलेशनशिप स्टेटस: मैं सिंगल हूं, लेकिन एक आदमी ऐसा है, जो मेरा नहीं है पर उसकी वजह से मेरी जिदगी में कोई दूसरा आदमी भी नहीं है।' निक्की तंबोली का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तगड़ी फीस लेकर मेकर्स को कंगाल करेंगे Salman Khan, एक एपीसोड के लिए वसूलेंगे मोटी रकम
    nikki tamboli

    nikki tamboli

      निक्की तंबोली पर अरबाज का आरोप

      बता दें कि अरबाज पटेल ने अपने एक पोस्ट के जरिए निक्की तंबोली पर चीट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि जब कोई आपको धोखा दे और फिर आपकी आंखों में देखकर कहे कि वो आपसे प्यार करता है तो ये अपमान है।" वहीं निक्की तंबोली ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "अफेयर तब नहीं होते जब कोई नया इंसान आकर्षक होता है। ये तब होते हैं जब पुराना वाला अपने किये वादों का सम्मान करना भूल जाता है।"

      निक्की को शादी के लिए किया था प्रपोज

      निक्की तंबोली औरअरबाज पटेल का रिश्ते बिग बॉस मराठी में शुरू हुआ था। दोनों ही इस शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे, लेकिन अरबाज के इविक्ट होने के बाद ही दोनों के प्यार को चिंगारी मिली। निक्की के लिए अरबाज शो में वापिस आए थे। इसके बाद ही दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हुआ। निक्की और अरबाज द 50 में साथ आए थे। तब अरबाज ने निक्की को शादी के लिए प्रपोज किया था। फैंस मान बैठे थे कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि, दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article