गाजियाबाद

UPSC अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में नहीं होगी देर, सुबह इतने बजे से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

यूपीएससी परीक्षा के मद्देनजर 16 जून यानी रविवार को नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। नमो भारत ट्रेन कल सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 6 बजे से चलेगी। इससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में सहूलियत होगी।

Image

नमो भारत ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

Namo Bharat Train Timing: गाजियाबाद में कल सिविल सर्विसेज परीक्षा के अभ्यर्थियों को अपने इग्जाम सेंटर पहुंचने में समस्या नहीं होगी। दरअसल कल नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। 16 जून को नमो भारत ट्रेन सुबह 8 बजे की जगह सुबह 6 बजे चलेगी। इससे आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास स्थित परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

दो घंटे पहले चलेगी ट्रेन

16 जून को दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से दो घंटे पहले चलेगी। एनसीआरटीसी ने सिविल सर्विस परीक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। गाजियाबाद में आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन चलती है। इस ट्रेन के संचालित खंड के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान बने हुए हैं। जहां बड़ी सख्या में परीक्षार्थी परिक्षाओं के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इन्हें कल अपने इग्जाम सेंटर तक पहुंचने में आसानी होगी।

रविवार को 8 बजे चलती है ट्रेन

नमो भारत ट्रेन की सेवाएं रविवार को सामान्यत: सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं। यह ट्रेन रात को 10 बजे तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती है। लेकिन 16 जून को नमो भारत ट्रेन की सेवाएं 8 बजे नहीं बल्कि सुबह 6 बजे ही शुरू हो जाएगी और रात में 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

एक्वा लाइन पर 6 बजे शुरू होगी मेट्रो

.यूपीएससी एग्जाम के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का समय भी बदला गया है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के ऑपरेटर के अनुसार, एक्वा लाइन पर सेवाएं सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी और ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।"इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी घोषणा की कि उसके तीसरे चरण के खंड पर सेवाएं रविवार को सुबह 6 बजे से शुरू होंगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article