गाजियाबाद

गौ-पालक के घर पर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

गाजियाबाद के मंडलवा गांव में एक गौ-पालक के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। गौ पालक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Image

घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक घर के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। यह घटना थाना लोनी क्षेत्र में रविवार देर रात हुई, जहां गौ-पालक के घर बाइक सवार बदमाश आए और फायरिंग करने लगे। गौ-पालक ने अपने ही परिवार पर इस घटना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके परिवार से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके कारण परिवार की ओर से ही सुपारी दिलवाकर फायरिंग करवाई गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना का सीसीटीवी विडियो

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गौ पालक घर के बाहर बदमाशों को देखकर अंदर भाग जाता है। जिसके बाद एक बदमाश हेलमेट पहनकर गेट के अंदर आता हुआ दिखता है और फायरिंग करने लगता है। फायरिंग के दौरान एक बच्चा रोता हुआ भी सुनाई दे रहा है। गौ पालक राहुल पवार ने आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर उसके परिवार से ही सुपारी दिला कर उसके घर पर फायरिंग कराई गई है। राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसे धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

लोनी थाना क्षेत्र के मंडलवा गांव में राहुल पवार अपने परिवार के साथ रहते हैं और गाय पालन का काम करते हैं। राहुल ने बताया कि रविवार देर रात को उन्हें अपने घर के बाहर हॉर्न की आवाज सुनाई दी। राहुल को लगा कि उनसे मिलने के लिए कोई गेट पर आया हुआ है। जिस कारण वे गेट खोलने के लिए गए। जहां उन्होनें बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों को देखा। जिसके तुरंत बाद वे घर की तरफ भागे। तभी हेलमेट पहना हुआ एक बदमाश गेट के अंदर घुस आया। जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। राहुल ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान