गाजियाबाद

गंगाजल बुझाएगा खोड़ावासियों की प्यास! दो साल में घर-घर पहुंचेगा पानी, 185 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

गाजियाबाद में खोड़ा के घरों में गंगाजल की सप्लाई पहुंचने में दो साल का समय लगेगा। यूपी सरकार ने 185 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। खोड़ा में 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी।

Image

खोड़ा में गंगाजल की सप्लाई (सांकेतिक फोटो)

Ghaziabad News: खोड़ा में लोगों के घरों में गंगाजल पहुंचने में अभी दो साल का समय और लगेगा। तब तक यहां के लोगों को भूमिगत जल से ही प्यास बुझानी पड़ेगी। दो साल में खोड़ा के घरों में गंगाजल की सप्लाई पहुंच जाएगी। यहां 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति के लिए 185 करोड़ रुपये की परियोजना को यूपी सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। खोड़ा के लोग लगभग 30 सालों से गंगाजल की मांग कर रहे हैं। यहां के 6 लाख निवासी भूमिगत जल पर निर्भर हैं। लेकिन भूमिगत जल का स्तर तेजी से घट रहा है। यहां के लोगों ने गंगाजल आपूर्ति की मांग को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई विरोध प्रदर्शन भी किए हैं।

दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

यूपी जल निगम के अधिकारी उन्मेश शुक्ला ने बताया कि इस प्रोजक्ट को पूरा होने में दो साल का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत छजारसी से खोड़ा तक 9 किमी लंबी पाइपलाइन को बिछाया जाएगा। पाइपलाइन के माध्यम से करीब 50 एमएलडी गंगाजल खोड़ा से चार जलाशयों में भेजा जाएगा। इसमें एक मौजूदा ओवरहेड टैंक के अलावा तीन भूमिगत जल जलाशय शामिल हैं। इन जलाशयों से मौजूदा पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्मेश शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद व्यय समिति द्वारा परियोजना के बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

टैंकरों से पानी की आपूर्ति

खोड़ा के लोगों ने गंगाजल आपूर्ति की मांग को लेकर पिछले साल नवंबर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद 70 पानी के टैंकरों ने सिद्धार्थ विहार संयंत्र से इस क्षेत्र में गंगा जल की आपूर्ति की। इन टैंकरों की क्षमता 5000 और 3000 लीटर है। खोड़ा के एक निवासी के अनुसार टैंकर सेवा के कारण खोड़ा में पीने के पानी की समस्या का कुछ हद तक समाधान हुआ। लेकिन लोगों को घंटो लाइन लगाकर टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। जिस कारण कभी-कभी मारपीट की स्थिति भी आ जाती है। इसके अलावा टैंकर सेवा कुछ क्षेत्रों में पानी की मांग को पूरा नहीं कर पा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान