गाजियाबाद

गाजियाबाद के संयुक्त अस्पताल में तीन दिन आंखों का इलाज नहीं होगा, करना होगा इंतजार

गाजियाबाद के संयुक्त अस्पताल में तीन दिन तक आंखों के मरीजों का इलाज बंद रहेगा। अस्पताल में तैनात दोनों नेत्र विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। जिसकी वजह से मरीजों को अब अब 21 जून के बाद ही उपचार मिल सकेगा।

Image

गाजियाबाद का संयुक्त जिला अस्पताल (फाइल फोटो)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में तीन दिन आंखों का इलाज बंद रहेगा। दरअसल अस्पताल के दोनों नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर छुट्टी पर चली गई हैं। जिसके चलते तीन दिन तक आंखों के मरीजों को इलाज नहीं मिल सकेगा। इसलिए अब 21 जून के बाद ही नेत्र रोगी इलाज के लिए अस्पताल आएं।

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी

सुंयक्त अस्पताल में रोजाना 1000 मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें से 125 मरीज आंखों के उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल पहले से ही कई विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में दो नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनिता और डॉ. शुचिता हैं। जिनमें से डॉ. शुचिता कई महीनों से अवकाश पर हैं, जबकि डॉ. अनिता भी हाल ही में छुट्टी पर गई हैं। इस कारण आंखों के मरीजों को अब 21 जून के बाद ही इलाज मिल सकेगा।

सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल एमएमजी अस्पताल से डॉक्टर को अटैच करने की मांग की जाएगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी मरीजों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि उन्हें आंखों के इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन को जल्द समाधान निकालने की जरूरत है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article