उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। यह यूपी का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम को 450 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सांसद वीके सिंह ने इसका शिलान्यास किया।
बीसीसीआइ उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह रविवार को गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं को पार कर स्टेडियम का निर्माण कार्या जल्द शुरू किया जाएगा। इस स्टेडियम को अगले दो साल में पूरा करने की प्लानिंग की गई है, जिसे बनाने में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी।
एक साथ 55 हजार दर्शक देखेंगे मैच
गाजियाबाद के इस स्टेडियम में एक साथ 55 हजार दर्शक मैच देख सकेंगें। आपको बता दें कि साल 2019 में इसका भूमि पूजन किया जा चुका है। अब इसे बनाने की फूल प्लानिंग की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार पहली इंट लगेगी।
450 करोड़ में होगा तैयार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह साल 2019 में इसका भूमि पूजन कर चुके हैं। अब यहां राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, बीसीसीआई उपाध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह ने शिलान्यास किया। यहां एक भव्य क्रिकेट बनाने की तैयारी चल रही है, जिसे लगभग 450 करोंड़ रुपये में रेडी किया जाएगा। इस स्टेडियम में 55 हजार लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे।
