गाजियाबाद

Ghaziabad: AC रिफिलिंग करते समय फटा सिलेंडर, एक की मौत एक झुलसा

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक दुर्घटना हो गई। जहां AC की गैस रिफिल करते समय सिलेंडर में धमाका हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से झुलस गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

AC की गैस भरते समय धमाका

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad News: शनिवार को गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र वैशाली सेक्टर 4 में गौर ग्रैविटी हाइट्स कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक हादसा हो गया है। यहां एयर कंडीशनर की मरम्मत का काम करते समय, एक धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

वैशाली सेक्टर 4 के गौर ग्रैविटी हाइट्स कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दो लोग एयर कंडीशनर के आउटडोर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे, कि अचानक सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट हो गया। धमाके में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में कराया गया है, उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि ये लोग AC के आउटडोर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे कि अचानक ही धमाका हो गया। जिसमें गाजियाबाद के खोड़ा निवासी 35 वर्षीय पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरन (38 )गंभीर रूप से झुलस गया। एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

सूचना पर कौशांबी SHO अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉम्प्लेक्स की छत पर दो लोग AC रिपेयर कर रहे थे कि अचानक धमाका हो गया। जिससे पिंटू की मौत मौके पर ही हो गई और पूरन निवासी खोड़ा घायल हो गया। शव का पंचायत नामा भरकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article