दिल्ली

Delhi: CNG सिलेंडर में हुआ धमाका, चपेट में आए चार लोग घायल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक गोदाम में CNG सिलेंडर फट गया। इस हादसे की चपेट में चार लोग आए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी हैं। घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Image

CNG सिलेंडर में धमाके से चार घायल (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Cylinder Blast: शनिवार की दोपहर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक गोदाम में CNG सिलेंडर में धमाका होने के कारण तीन नाबालिग भाइयों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। फायर सर्विस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि विस्फोट शाम करीब साढ़े चार बजे एक मेंटिनेंस और रिपेयर यूनिट में हुआ, जहां मरम्मत कार्य के दौरान कथित तौर पर सिलेंडर फट गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान तीन भाइयों साकिब (7), अब्बास (9) और राजा (3) के अलावा अरशद (22) के रूप में हुई। तीनों बच्चे अफसार नाम के शख्स के बेटे हैं।

उन्होंने बताया कि साकिब 90 प्रतिशत, अब्बास और राजा 85 प्रतिशत और अरशद 70 प्रतिशत तक झुलस गया है।

घटना के समय अरशद गोदाम के अंदर काम कर रहा था। विस्फोट की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चार मंजिला आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान में CNG सिलेंडर रखे जा रहे थे और उनकी मरम्मत की जा रही थी। मरम्मत कार्य के दौरान एक सिलेंडर कथित तौर पर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ।"

पुलिस के मुताबिक विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम का लोहे का गेट टूट गया और इसका मलबा नजदीक में खेल रहे तीन बच्चों पर जा गिरा। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article