Ghaziabad Blast News: गाजियाबाद में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। दशहरे के लिए पटाखे बनाए जाने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत नाजुक है।
यह घटना साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े कारणों और अन्य जानकारी की जांच की जा रही है।
