शहर

Jhansi Gang Rape : गांव के लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आहत पीड़िता ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के झांसी में सामूहिक दुष्कर्म से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था।

Image

झांसी में गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या

झांसी में युवती से गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती के जहर खाकर जान दे दी। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।

गांव के लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती को अचेत अवस्था में लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि 20 सितंबर को युवती के साथ गांव के ही छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी दी कि उसका वीडियो बना लिया है। और अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगें। आरोप है कि धमकी से परेशान पीड़िताने 21 सितंबर की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लेकर परिजन गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात अरविन्द कुमार ने बताया कि गांव वालों और परिजनों से बातचीत में पता चला है कि आरोपी युवक सुशील से मृतका की बातचीत होती थी और दोनों की पहचान थी। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article