पटना

बिहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत, बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान हादसा

बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को 3 बजे की है। नदी में गहरे पानी में जाने की वजह से बच्चे डूब गए। उनके शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Image

नदी में डूबे तीन बच्चे (सांकेतिक फोटो)

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की है। जहां पुनास पंचायत से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में तीनों बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान तीन किशोरों की डूब कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।

गुरुवार देर शाम निकाला गया शव

कर्पूरीग्राम के थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर शाम तीनों किशोरों के शवों क़ो नदी से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है।

गहरे पानी में जाने से डूबे

मृतकों में जगत सिंहपुर गांव के रहने वाले उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, वाजितपुर पंचायत के टुनटुन राम के 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तथा पुनास पंचायत के सर्वेश कुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार शामिल हैं। ये तीनों किशोर गुरुवार को अपराह्न लगभग तीन बजे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूब कर मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article