शहर

Andhra Pradesh News: किशोरी के साथ दुष्कर्म को दिया अंजाम, वीडियो बनाकर शेयर करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2024, 09:06 AM IST

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मंडावल्ली मंडल के चिंतापाडु गांव में 10वीं कक्षा पढ़ने वाले नाबालिग ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी वीडियो बनाई। पुलिस ने मामले पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म को दिया

Photo : iStock

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मंडावल्ली मंडल से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10 में पढ़ रहे छात्र ने कक्षा 7वीं में पढ़ रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अन्य लोगों के साथ शेयर किया है। दुष्कर्म और वीडियो शेयर करने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया ।

ये भी पढ़ें -

दुष्कर्म की वीडियो बनाकर किया शेयर

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला मंडावल्ली मंडल के चिंतापाडु गांव का है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता और किशोर परिचित थे और वह किताब लेने के लिए चिंतापाडु गांव के सरकारी स्कूल में गए थे। छात्रा को अकेला पाकर कक्षा 10वीं का छात्र उसे स्कूल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आगे बताया कि इस कृत्य को कैमरे में कैद किया गया और वीडियो क्लिप को कई लोगों के साथ शेयर किया गया है। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद इस मामले में बाले बालासुब्रमण्यम (22), गंटाशाला चंद्रशेखर (28), पेद्दिरेड्डी धर्मतेजा (19) और जयमंगला हरि कृष्ण (20) को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर भेजा गया है। इन चारों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका