फिरोजाबाद: Agra Lucknow Expresswayपर आज यानी शुक्रवार 26 जून को एक बड़ा Road Accident हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में खंभा नंबर-63 के पास गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से पीछे से जा टकराई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से एक्सीडेंट होने की बात कही जा रही है।
हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस एक्सीडेंट में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्रशासन के मुताबिक करीब 20 घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर फर्स्ट एड के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi News: रेप नहीं कर पाया तो 'नपुंसक' कैब ड्राइवर ने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया, हुए कई खुलासे
वहीं, कुछ यात्रियों का दावा है कि हादसे में लगभग 60 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP News: यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात! हकीकत बन रहा ड्रीम प्रोजेक्ट, कानपुर रिंग रोड का निर्माण तेज
पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
