शहर

Hapur News: हापुड़ के पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, गोली लगने से सपा नेता की पत्नी की मौत

यूपी के हापुड़ में सपा नेता घर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई। इस फायरिंग में उनकी पत्नी की मौत हो गई। मौके से बदमाश फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता जहीर सलमानी के घर पर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना सामिया गार्डन स्थित घर पर हुई है, जहां घर में एक बदमाश घुस आया और गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में सपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। वहीं, बदमाश मौके से फरार हो गया।

गोलीबारी में सपा नेता की पत्नी की मौत

जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में सपा नेता की पत्नी नाजरीन को तीन गोलियां लगी। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ हो गईं। इसके बाद उन्हें हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत करार दे दिया।

इलाके में मची सनसनी

बता दें कि सामिया गार्डन पॉश इलाका माना जाता है। ऐसे में दिनदहाड़े फायरिंग से लोगों में सनसनी फैल गई है। साथ ही इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की खबर मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है।

महिला को लगी थी तीन गोलियां

इधर, देवनंदनी अस्पताल के डॉक्टर माहिर ने बताया कि गोलीबारी में घायल महिला अस्पताल आई थी। उन्होंने कहा कि महिला को तीन गोलियां लगी थी। एक गोली सिर, दूसरी गोली कान और तीसरी गोली सीने पर लगी थी। उन्होंने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article