शहर

Hapur Accident: टोल लेन-देन के विवाद पर कार सवार ने टोल कर्मियों को मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुई वारदात

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ एनएच-91 हाईवे पर एक कार ने टोल कर्मियों को टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। छिजारसी टोल प्लाजा पर कार सवार युवको और टोल कर्मियों के बीच टोल लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

Image

टोल कर्मियों का मारी टक्कर

Hapur Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें कार कुछ लोगों को टक्कर मारकर वहां से निकल रही है। यह घटना दिल्ली-लखनऊ एनएच-91 हाईवे की है। जहां छिलारसी टोल प्लाजा पर कार सवार दंबग युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मियों को कार से टक्कर मार दी और वहां से भाग निकले। इस घटना में चार टोल कर्मी घायल हुए हैं। टोल कर्मियों ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

वारदात का वीडियो

टोल के लेन-देन पर हुआ विवाद

इस घटना का वीडिया बुधवार शाम को बताया जा रहा है। जहां छिजारसी टोल प्लाजा पर दो कार सवार युवकों और टोल प्लाजा के कर्मियों के बीच टोल के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों को कार से टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए। जिससे चार टोल कर्मी घायल हो गए। इन घायल टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से पिलखुवा कोतवाली में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article