शहर

Kolkata: कोलकाता में मोटर तेल कारखाने में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मोटर तेल कारखाने में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोलकाता: पूर्वी कोलकाता के धापा इलाके में एक मोटर तेल कारखाने में मंगलवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया।

कोई भी हताहत नहीं

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी कोलकाता में धापा रोड स्थित मोटर तेल कारखाने में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न दो बजे काबू पा लिया गया।उन्होंने बताया कि आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फैक्ट्री के अंदर आग से एक बाद एक धमाकों की आवाज आ रही थी। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। फिर, दमकल की करीब 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आगू पर काबू पाया। जहां आग लगी थी वो इलाका काफी संकरा है, लिहाजा वहां दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article