शहर

बांके बिहारी मंदिर में मारधाड़, पुजारी और श्रद्धालु में जबरदस्त फाइटिंग; देखें पूरा वीडियो

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मुंबई से आए श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच मारपीट हो गई। मंदिर में हुई इस मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Image

बांके बिहारी मंदिर में मारपीट

मथुरा: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उसे समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मुंबई से आए श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच मारपीट हो गई। मंदिर में हुई इस मारपीट वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि मुंबई से 17 श्रद्धालुओं का दल सोमवार को वृंदावन पहुंचा और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गया। मंदिर परिसर में पहले से ही काफी श्रद्धालुओं की भीड़ थी और चढ़ने को लेकर पुजारी और श्रद्धालु में मारपीट होने लगी। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले श्रद्धालु की पुजारी से बात होती है और फिर विवाद होने लगता है।

थोड़ी ही देर में पुजारी और श्रद्धालु एक दूसरे को लात घूंसे चलाने लगते हैं। मार पिटाई देख और पुजारी वहां आ जाते हैं और श्रद्धालुओं को पीटने लगते हैं। सोमवार को बांके बिहारी मंदिर परिसर में काफी भीड़ थी, लेकिन भीड़ भर के बीच ही सेवायक गोस्वामी युवकों ने एक श्रद्धालु पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे दर्शन करें श्रद्धालु में अफरा तफरी फैल गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article