शहर

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

Fatehpur News: फतेहपुर में 5G नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी से नाराज ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन उस वक्त विवाद में बदल गया, जब एक टेलीकॉम तकनीशियन को कथित तौर पर मोबाइल टावर से बांध दिया गया। हरदौली गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तकनीशियन को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने छह ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है, हालांकि मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद सभी को जमानत मिल गई।

Image

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर बवाल (प्रतीकात्मक फोटो)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में छह ग्रामीणों को एक मोबाइल टावर से टेलीकॉम तकनीशियन को कथित तौर पर बांधने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह घटना बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में गुरुवार को हुई जहां लोग लंबे समय से चली आ रही फाइव जी (5G) नेटवर्क समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर तकनीशियन आदित्य भान सिंह टावर से बंधे हुए और ग्रामीणों से घिरे हुए दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया।

5G सेवाओं की स्थिति दो साल से खराब

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सिंह मोबाइल नेटवर्क की समस्या के सिलसिले में गांव गए थे, तब कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें हिरासत में लेकर टावर से बांध दिया और फाइव जी (5G) कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा, "गांव वालों का दावा था कि वहां एक प्राइवेट टेलीकॉम टावर लगने के बावजूद इलाके में मोबाइल कनेक्टिविटी, खासकर फाइव जी सेवाओं की स्थिति लगभग दो साल से खराब है।" उन्होंने बताया कि गांव वालों का आरोप था कि बिजली होने पर भी अक्सर नेटवर्क नहीं मिलता था, जिससे कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल पर असर पड़ता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि निवासी 5G सेवाओं के लिए पैसे तो दे रहे थे, लेकिन कनेक्टिविटी में कोई खास सुधार नहीं हुआ था।

छह ग्रामीणों को किया गया गिरफ्तार

सामने आए वीडियो में एक ग्रामीण यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टेक्नीशियन को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा जब तक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आकर समस्या का समाधान नहीं करते। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और बाद में राहुल पटेल (28), सूरज यादव (21), आलोक पटेल (29), योगेंद्र पटेल (36), आलोक यादव (31) और सचिन पटेल (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन छह लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट