शहर

बुलंदशहर में देर रात भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबने से 2 की मौत

बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान ढह गया। मलबे में दबे तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो पुरुषों की मौत हो गई।

Image

बुलंदशहर में मकान ढहा (X/@ANI)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahar) में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। छतारी कस्बे में एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मकान के मलबे में एक महिला समेत तीन लोग दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

अचानक भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

यह हादसा बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, कस्बे में एक दो मंजिला मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात अचानक पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मकान का मलबा चारों तरफ फैल गया था और उसके नीचे तीन लोग दबे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कई टीमों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एडीएम फाइनेंस समेत पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा एसडीआरएफ, एमडीआरएफ और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल की टीमों ने भी बचाव अभियान में हिस्सा लिया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचावकर्मियों ने सावधानी से मलबा हटाया और तीनों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। आखिरकार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक महिला और दो पुरुषों को बाहर निकाल लिया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत

मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला की हालत सामान्य बताई गई, जबकि दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल थे। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान दोनों पुरुषों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। फिलहाल निर्माणाधीन मकान गिरने की वजह सामने नहीं आई है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article