धनबाद: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अब तक पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब छठे चरण का चुनाव 25 मई को होने जा रहा है। भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छठे चरण में मतदान होना है। इसमें धनवाज सीट सहित झारखंड की चार लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। झारखंड में चार सीटों पर चुनाव होने हैं। जिनमें गिरिडीह (Giridih), धनबाद (Dhanbad), रांची (Ranchi) और जमशेदपुर (Jamshedpur) हैं। आपको बता दें कि गिरिडीह से 16, धनबाद से 25, रांची से 27 और जमशेदपुर से 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान चुनावी मैदान में उतरें हैं। अब देखना होगा कि जनता इन सभी में किसका चुनाव करती है।
धनबाद में लोकसभा चुनाव
धनबाद का अस्तित्व 1956 में सामने आया था। धनबाद लोकसभा सीट पर शहरी मतदाताओं का दबदबा रहा है। धनबाद की सीटों पर करीब 62% शहरी मतदाता और 38% ग्रामीण मतदाता हैं। यहां अनुसूचित जाति की तादात 16% और अनुसूचित जनजाति की तादाद 8% रही है। धनबाद के सीट पर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों की ज्यादा तादात रही है। इस क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों में बोकारो, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, चन्दनकियारी विधानसभा सीटें शामिल हैं।
2014 का चुनाव
साल 2014 में मोदी लहर में आई। जिसमें बीजेपी की जीत हुई। पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस के अजय कुमार दूबे को करीब 2.92 लाख वोटों से हराया था। उन्हें 5.43 लाख वोट मिले थे। वहीं अजय कुमार दूबे को 2.50 लाख वोट हासिल हुए थे। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर मार्कसिस्ट को-ऑर्डिनेशन के आनंद महतो को 1.10 लाख वोट और चौथे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा के समरेस सिंह को 90 हजार वोट मिले थे।
2019 का चुनाव
आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के पशुपति नाथ सिंह(Pashupati Nath Singh) ने 8,27,234 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज कराई थी। जबकि, कांग्रेस (Congress) के कीर्ति आजाद (Kirti Azad) 3,41,040 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। तृणमूल कांग्रेस की माधवी सिंह (Madhavi Singh) 8,235 वोटों के साथ तीसरे नंबर रहे।
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Dhanbad Lok Sabha election polling date)
झारखंड लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण में यानी 25 मई को होगा। देखना होगा कि 25 मई को धनबाद की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Dhanbad Lok Sabha election result date)
देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना की जाएगी। झारखंड में भी मंगलवार 4 जून को पता चल जाएगा कि धनबादकी जनता ने अपने लिए किस नेता का चुना है।
धनबाद के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Dhanbad sabha Seat)
लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाने हैं। जिसमें बीजेपी (BJP) से दुलू महतो और कांग्रेस (Congress) से अनुपमा सिंह, बीएसपी (BSP)से मोहन सिंह के साथ ही कई और पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरेंगे।
दुलू महतो /BJP
अनुपमा सिंह/INC
मोहन सिंह/BSP
इलाहाबाद लोकसभा चुनवा 2019
आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के पशुपति नाथ सिंह (Pashupati Nath Singh) ने 8,27,234 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज कराई थी। जबकि, कांग्रेस (Congress) के कीर्ति आजाद (Kirti Azad) 3,41,040 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। तृणमूल कांग्रेस की माधवी सिंह (Madhavi Singh) 8,235 वोटों के साथ तीसरे नंबर रहे।
