शहर

Allahabad Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण के लिए बोटिंग हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में छठे चरण में यूपी से 14 सीटों पर चुनाव होगा। इन 14 सीटों में से एक इलाहाबाद भी है। चलिए जानते हैं इलाहाबाद में मतदान किस तारीख को होगा, यहां के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा-

Image

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

इलाहाबाद: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अब तक पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब छठे चरण का चुनाव 25 मई को होने जा रहा है। इस दौरान यूपी के 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सभी सातों चरणों में वोटिंग किए जाएंगे। छटे चरण में कुल 14 प्रत्याशी अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 25 मई को 14 सीटों के लिए वोटिंग की जाएंगी। यूपी के इस चरण में सुल्तानपुर (Sultanpur), प्रतापगढ़ (Pratapgarh),अबेंडकर नगर (Ambedkar Nagar),श्रावस्ती (Shrawasti), डुमरियागंज (Domariyaganj), बस्ती (Basti), संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar), लालगंज (Lalganj), आजमगढ़ (Azamgarh), जौनपुर (Jaunpur), मछलीशहर (Machhlishahr), भदोही (Bhadoh) फूलपुर (Phulpur) और इलाहाबाद (Allahabad) में वोटिंग की जाएंगी। इलाहाबाद में लोकसभा की कुल 5 सीटों के लिए चुनाव होंगे।

इलाहाबाद में पहली बार कब हुआ था चुनाव

इलाहाबाद के संसदीय क्षेत्र में कुल पांच लोकसभा सीटें हैं। जिनमें मेजा, करछना, इलाहाबाद दक्षिण, बारह और कोरांव शामिल हैं। वर्तमान में इन पांच सीटों में चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इलाहाबाद में साल 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस का दबदबा रहा। जिसके बाद साल 1952 में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में श्रीप्रकाश कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और सांसद बनाए गए। जिसके बाद साल 1957 में लाल बहादुर शास्त्री इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे और उन्होंने दो बार जीत हासिल की। जिसके बाद साल 1967 में हरिकृष्णा शास्त्री और 1971 में हेमवती नंदन को जीत मिली। साल 2019 तक इलाहाबाद लोकसभा सीट पर 3 बार उपचुनाव हुए हैं। इसके बाद साल 1973 में जनेश्वर मिश्रा ने की जीत हई थी। इस साल भारतीय क्रांति दल से जनेश्वर मिश्रा चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज कराई। साल 1984 में अमिताभ बच्चन कांग्रेस के टिकट पर यहां से सांसद बने। साल 1988 के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वीपी सिंह ने जीत अपने नाम कराई।

साल 1996 में पहली बार बीजेपी

इलाहाबाद सीट पर साल 1186 में बीजेपी (BJP) ने पहली बार जीत हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी को 1996 से 1999 तक लागातर जीत हासिल हुई। इसके बाद साल 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह की जीत हुई। इलाहाबाद लोकसभा सीट 014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के श्यामा चरण गुप्ता ने सपा (SP) की रेवती रमण सिंह को 62 हजार 9 मतों से वोटों से हराया था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता को 3,13,772 वोट मिले थे। वहीं सपा के रेवती रमण सिंह को 2,51,763 वोट हासिल हुए। बसपा (BSP) की केशरी देवी पटेल को 1,62,073 वोट मिले और कांग्रेस (Congress) के नंदगोपाल नंदी को 1,02,453 वोट हासिल हुए।

लोकसभा चुनाव 2019 मे इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने जीत हासिल की थी। जिसमें उन्होंने सपा के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल हराया मात दी थी। राता बहुगुणा जोशी को इस चुनाव में 4,94,454 वोट मिले, जबकि, राजेंद्र सिंह को 3,10,179 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश शुक्ला को हिस्से में सिर्फ 31,953 वोट आए।

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Allahabad Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में यानी 25 मई को होगा। देखना होगा कि 25 मई को इलाहाबाद की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Allahabad Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना की जाएगी। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को पता चल जाएगा कि इलाहाबाद की जनता ने अपने लिए किस नेता का चुना है।

इलाहाबाद के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Allahabad sabha Seat)

लोकसभा चुनाव 2024 में इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाने हैं। जिसमें बीजेपी (BJP) से नीरज त्रिपाठी और कांग्रेस (Congress) से उज्ज्वल रमन सिंह के साथ ही कई और पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरेंगे।

नीरज त्रिपाठी/BJP

उज्ज्वल रमन सिंह/INC

इलाहाबाद में विधानसभा की स्थिति

इलाहाबाद विधानसभा चुनाव 2022 में दक्षिण विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 26,182 वोटों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने सपा के रईश चंद्र शुक्ला को हराया।

इलाहाबाद लोकसभा चुनवा 2019

लोकसभा चुनाव 2019 मे इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने जीत हासिल की थी। जिसमें उन्होंने सपा के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल हराया मात दी थी। राता बहुगुणा जोशी को इस चुनाव में 4,94,454 वोट मिले, जबकि, राजेंद्र सिंह को 3,10,179 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश शुक्ला को हिस्से में सिर्फ 31,953 वोट आए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका