शहर

Phulpur Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में यूपी से 14 सीटों पर चुनाव होगा। इन 14 सीटों में से एक फूलपुर भी है। चलिए जानते हैं फूलपुर में मतदान कब होगा, यहां के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा-

Image

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र

फूलपुर: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अबतक पांच चरणों के चुनाव किए जा चुके हैं। अब छठे चरण का चुनाव 25 मई को किया जाएगा। इस दौरान यहां 75 जिलों में 80 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव में यूपी (Uttar Pradesh) राज्य में सातों चरणों में वोटिंग किए जाएंगे। यूपी की 14 लोकसभा सीटों को मिलाकर, कुल 130 प्रत्‍याशी इस चरण में अपनी किस्‍मत आजमाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 6वें फेज में 25 मई को 14 सीटों के लिए वोटिंग की जाएंगी। यूपी के इस चरण में सुल्तानपुर (Sultanpur), प्रतापगढ़ (Pratapgarh), इलाहाबाद (Allahabad), अबेंडकर नगर (Ambedkar Nagar), श्रावस्ती (Shrawasti), डुमरियागंज (Domariyaganj), बस्ती (Basti), संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar), लालगंज (Lalganj), आजमगढ़ (Azamgarh), जौनपुर (Jaunpur), मछलीशहर (Machhlishahr), भदोही (Bhadoh) और फूलपुर (Phulpur) में वोट डाले जाएंगे।

फूलपुर में पहली बार कब हुआ मतदान

यूपी का फूलपुर प्रयागराज जिले का एक क्षेत्र है। यहीं से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भारतिय संसद के लिए चुने गए थे। उन्होंने आजादी के बाद पहली बार साल 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में 1952, 1957 और 1962 तक लगातार सांसद रहे।

इसके बाद नेहरू के विरोधी समाजवादी लीडर डॉ. राम मनोहर लोहिया साल 1962 में मैदान फूलपुर सीट से चुनावी मैदान में शामिल हुए हैं। लेकिन, वह जीत नहीं पाए। 1964 में नेहरू के निधन के बाद उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित फूलपुर से चुनाव में उतरी और उन्होंने जीत भी हासिल की। जिसके बाद साल 1977 में इंमरजेंसी के दौर में कांग्रेस के हाथों से यह सीट निकल गई। रामपूजन पटेल ने साल 1984, 1989 और 1991 में इस सीट पर जीत हासिल की और सांसद चुने गए।

साल 2014 में बीजेपी की जीत

साल 2014 में बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य की जीत हुई और उन्हें इस बार 5,03,564 वोट मिले थे। वहीं सपा के धर्मराज सिंह पटेल कुल 1,95,256 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि बसपा के कपिल मुनि करवरिया को1,63,710 वोट हासिल हुए और वह तीसरे नंबर पर रहे। फूलपुर उपचुनाव साल 2018 में समाजवादी पार्टी के नागेंद्र पटेल ने 3,42,922 वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 2,83,462 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को इस उपचुनाव में 48,094 वोट हासिल हुए थे। साल 2019 में फूलपुर लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की केशरी देवी पटेल ने जीत हासिल की थी। जिसमें उन्हें 5,44,701 वोट मिले थे। जबकि सपा के पंधारी यादव 3,72,733 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के पंकज पटेल 32,761 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Phulpur Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में यानी 25 मई को होगा। देखना होगा कि 25 मई को फूलपुर की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Phulpur Lok Sabha election result date)

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 4 जून 2024 को मतगणना की जाएगी। यूपी में भी मंगलवार 4 जून को पता चल जाएगा कि फूलपुर की जनता ने अपने लिए किस नेता का चुना है।

फूलपुर के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Phulpur sabha Seat)

लोकसभा चुनाव 2024 में फूलपुर लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाने हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी (SP) उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य का मुकाबला बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार विधायक प्रवीण पटेल से होगा। बीजेपी ने इस सीट पर मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काटकर विधायक प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यहां से मंडल प्रभारी जगन्नाथ पाल को टिकट दिया है।

अमरनाथ मौर्य/SP

प्रवीण पटेल/BJP

जगन्नाथ पाल/BSP

फूलपुर में विधानसभा की स्थिति

साल 2022 में फूलपुर विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक प्रवीण कुमार पटेल ने 1,03,557 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद मुजातबा सिद्दीकी को हराया। उन्हें इस चुनाव में कुल हें 1,00,825 वोट मिले थे।

फूलपुर लोकसभा चुनवा 2019

साल 2019 में फूलपुर लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की केशरी देवी पटेल ने जीत हासिल की थी। जिसमें उन्हें 5,44,701 वोट मिले थे। जबकि सपा के पंधारी यादव 3,72,733 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के पंकज पटेल 32,761 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका