शहर

Delhi Traffic News: आज 3.30 बजे तक कश्मीरी गेट के आसपास लग सकता है भारी जाम, जानें वजह

Delhi Traffic News: दिल्ली में आज यानी 7 अक्टूबर को CEO कार्यालय के बाहर प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन के चलते कश्मीरी गेट के आसपास दोपहर 12 से 3:30 बजे तक ट्रैफिक जाम रह सकता है। अगर आप यहां से गुजरने वाले हैं तो अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Image

कश्मीरी गेट के पास आज लग सकता है जाम

Delhi Traffic News: दिल्ली में आज यानी बुधवार 7 अक्टूबर को कश्मीरी गेट के आसपास ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Delhi) के दफ्तर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 3:30 बजे तक इलाके में यातायात प्रभावित रह सकता है। पुलिस ने लोगों को प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कश्मीरी गेट के आसपास हो सकता है ट्रैफिक जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि CEO ऑफिस के बाहर प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन के चलते कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

प्रदर्शन का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शाम 3:30 बजे तक है। इस धरने-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति में आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

घर से ही प्लान करके निकलें

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों में जाने से बचें और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और डायवर्जन से जुड़े संकेतों पर ध्यान दें। इससे जाम जैसी स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस दौरान धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा है। प्रदर्शन के दौरान अगर किसी मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाता है तो लोगों को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देश के अनुसार आगे बढ़ना होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article