शहर

Delhi Shahdara MCD office News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा MCD जोनल ऑफिस में हंगामा, चेयरमैन पंकज लूथरा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़

Delhi Shahdara MCD office News Today:हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Image

प्रतीकात्मक AI Image

Delhi Shahdara MCD office News Today:पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन में आज यानी बुधवार 19 अगस्त को करीब साढ़े तीन बजे नगर निगम के शाहदरा जोन कार्यालय में अचानक हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इससे पहले वार्ड नंबर 234 के निगम पार्षद हाजी जरीफ के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की कोशिश की, जिसके बाद वह बचने के लिए चेयरमैन के कार्यालय में चले गए।

इसके बाद कुछ लोग कार्यालय के अंदर भी पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने लगे

तस्वीरें पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन कार्यालय की हैं, जहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक हंगामा शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक,वार्ड नंबर 234 के निगम पार्षद हाजी जरीफ कार्यालय के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने लगे।

बताया जा रहा है कि हाजी जरीफ अपना बचाव करते हुए जोन चेयरमैन पंकज लुथरा के कार्यालय के अंदर चले गए। इसके बाद कुछ लोग उनके पीछे कार्यालय में भी पहुंच गए। कार्यालय के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और हाथापाई हुई। इस दौरान कुर्सियां चलने और तोड़फोड़ होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article