शहर

कल का पावरकट (Power Cut 30 June 2026): टैगोर गार्डन, पालम, निजामुद्दीन, जनकपुरी और नांगलोई सहित इन इलाकों में कल कई घंटे बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 30 June, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार 30 जून को 1 से 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल घंटों तक बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 30 June, 2026: वैसे तो मानसून के दिल्ली पहुंचने का समय हो चुका है, लेकिन अभी मानसूनी बारिश की झमाझम बहुत दूर की कौड़ी है। इस बीच गर्मी से दिल्ली में लोगों का बुरा हाल है। कुछ सेकेंड के लिए भी अगर पंखा, कूलर या एसी बंद हो जाए तो पूरे शरीर से पसीने की धार बहने लगती है। जब गर्मी का यह हाल हो तो बिजली कटने की खबर किसी धारदार हथियार के प्रहार सी लगती है। लेकिन कल यानी मंगलवार 30 जून को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती तय की गई है। चलिए जानते हैं -

क्यों की जाएगी बिजली कटौती

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी BSES की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक इस दौरान विभिन्न डिवीजनों में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, एलटी सर्किट मेंटेनेंस, फीडर मरम्मत, केबल रूट पर खुदाई और नेटवर्क सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के चलते अलग-अलग इलाकों में एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

किन इलाकों में होगी बिजली कटौती?

मंगलवार 30 जन को बिजली कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में टैगोर गार्डन, पालम, मुंडका, मोहन गार्डन, विकासपुरी, द्वारका, जनकपुरी, हौज खास, निजामुद्दीन, खानपुर और नांगलोई शामिल रहेंगे। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं तो हमारी आपसे अपील है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली से चलने वाले उपकरणों के उपयोग की योजना उसी हिसाब से बनाएं।

महावीर एन्क्लेव और मुखर्जी नगर में बिजली कटौती

जारी कार्यक्रम के अनुसार टैगोर गार्डन डिवीजन में मुखर्जी पार्क, चौखंडी और विष्णु गार्डन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य होगा। पालम डिवीजन में सेक्टर-8 द्वारका, विनोदपुरी, विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव और पॉकेट-9 पिंक अपार्टमेंट्स, नसीरपुर में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अशोक नगर में ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम होगा

मुंडका डिवीजन के राम नगर, कमरुद्दीन नगर, यादव पार्क, आकाश विहार और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफॉर्मर एवं नेटवर्क अपग्रेडेशन के साथ सिविल कार्य किए जाएंगे। जनकपुरी के मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर में ट्रांसफार्मर के ऑयल लीकेज की मरम्मत होगी। द्वारका के उत्तम विहार, मोहन गार्डन के ओम विहार और विपिन गार्डन, विकासपुरी के फेज-1 ओम विहार नवादा तथा हौज खास स्थित आईआईटी दिल्ली परिसर में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
TAGORE GARDEN13:00-15:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONMUKHERJI PARK CHAUKHANDI VISHNU GARDEN
NIZAMUDDIN13:00-14:0011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUVIDYUT VIHAR PHASE 1 SUNLIGHT COLONY,
MUNDKA12:06-14:06TRANSFORMER-CIVIL WORKMUNDKA INDUSTRIAL AREA MUNDKA,
HAUZ KHAS11:06-12:06LT CIRCUIT-MAINTENANCEINDIAN INSTITUTE OF TECHNOLOGY DELHI HAUZ KHAS,
PALAM11:06-13:06LT CIRCUIT-POLE SHIFTING REQUESTSECTOR 8 DWARKA,
NANGLOI11:06-13:06TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B AMANPURI KAMRUDDIN NAGAR NANGLOI,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONMUKHERJI PARK CHAUKHANDI VISHNU GARDEN,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK C VINODPURI VIJAY ENCLAVE MAHAVIR ENCLAVE,
KHANPUR11:00-12:3011KV FEEDER-DIGGING ON CABLE ROUTED.M.S TRUST
PALAM11:00-13:00RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK A POCKET 9 PINK APARTMENTS NARSIRPUR,
JANAKPURI10:06-12:06TRANSFORMER-OIL LEAKAGEMEENAKSHI GARDEN ASHOK NAGAR,
DWARKA10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A3 UTTAM VIHAR BINDAPUR,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
VIKASPURI10:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPHASE 1 OM VIHAR NAWADA,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK C VIPIN GARDEN NAWADA,
MUNDKA09:00-11:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRAM NAGAR KAMARUDDIN NAGAR,YADAV PARK KAMARUDDIN NAGAR,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONAAKASH VIHAR,

निजामुद्दीन में भी होगी बिजली कटौती

इसके अलावा निजामुद्दीन डिवीजन के विद्युत विहार फेज-1 और सनलाइट कॉलोनी में 11 केवी फीडर से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जबकि खानपुर क्षेत्र में डीएमएस ट्रस्ट के पास केबल रूट पर खुदाई के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

यह बिजली कटौती पूरी तरह नियोजित है और इसका उद्देश्य डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय बनाना है। अगर कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति भी समय से पहले बहाल की जा सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!