शहर

कल का पावरकट (Power Cut 13 June 2026): साउथ एक्स, नानकपुरा, रणहौला, नांगलोई सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 13 June, 2026: कल यानी शनिवार 13 जून को दिल्ली के कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह बिजली उपकरणों का इस्तेमाल पहले ही कर लें। चलिए जानते हैं किन इलाकों में कल बिजली कटौती होगी।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी

Delhi Power Cut Schedule 13 June, 2026: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने गर्मी के प्रचंड प्रहार को तो दूर कर दिया है। लेकिन दिल्ली में बिजली कटौती से कल यानी शनिवार 13 जून को भी राहत मिलने वाली नहीं है। कल दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने शनिवार के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में और किस कारण से बिजली कटौती रहेगी?

शनिवार का दिन बहुत से लोगों के लिए छुट्टी का दिन होता है। ऐसे में छुट्टी के दिन बिजली जाने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनी BSES के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

यहां 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

जारी शेड्यूल के अनुसार अलकनंदा डिवीजन के अंतर्गत ईएसआई-1 क्षेत्र में 11 केवी फीडर के केबल रूट पर खुदाई कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं खानपुर गांव में नए एलटीएबी सर्किट बिछाने के कार्य के चलते सुबह 11:06 बजे से 12:36 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रह सकती है।

साउथ एक्स और सादिक नगर में भी पावर कट

पालम क्षेत्र के विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव, इंद्रा पार्क, कैलाशपुरी और आसपास के इलाकों में नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती तय की गई है। हौज खास डिवीजन के अंतर्गत बायोटेक फीडर-2, आनंद लोक, सादिक नगर और साउथ एक्सटेंशन-2 में भी रखरखाव और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यहां दो घंटे का शटडाउन रहेगा

द्वारका, बिंदापुर, उत्तम विहार, सेक्टर-16ए, हरि विहार और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। वहीं जाफरपुर स्थित एयर फोर्स रडार क्षेत्र में 11 केवी फीडर के रखरखाव के कारण दो घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
ALAKNANDA12:00-16:0011KV FEEDER-DIGGING ON CABLE ROUTED.J.B (E.S.I._1)
KHANPUR11:06-12:36LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGKHANPUR VILLAGE KHANPUR,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A 1 VIJAY ENCLAVE MAHAVIR ENCLAVE,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK R INDRA PARK PALEM KAILASHPURI MAIN PALAM,
HAUZ KHAS11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBIO TECH FEEDER-2
PUNJABI BAGH10:53-12:23LT ACB-MECHANISM FAULTYBLOCK A 3 CA APARTMENTS PASCHIM VIHAR,
HAUZ KHAS10:06-11:06LT CIRCUIT-LT ACB REPLACEMENTANAND LOK SADIQ NAGAR,
DWARKA10:06-11:36LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK D UTTAM VIHAR BINDAPUR,
HAUZ KHAS10:06-11:36LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A SOUTH EXTENSION II,
JAFFARPUR10:00-12:0011KV FEEDER-MAINTENANCEAIR FORCE RADAR
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK Z RAJOURI GARDEN EXTENSION RAJOURI GARDEN,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK MS NANAK PURA HARI NAGAR,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONMANAK VIHAR TIHAR VILLAGE,
DWARKA10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONHARI VIHAR SECTOR 16A DWARKA,
MUNDKA09:06-11:06LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGRATAN BAGH NANGLOI,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTILANGPUR KOTLA,AAKASH VIHAR,RANHOLLA,NIRMAL VIHAR BAPROLA,
MUNDKA09:00-11:00TRANSFORMER-LOAD BALANCINGBLOCK C TYAGI VIHAR MUNDKA,

रणहोला, नानकपुरा, तिहाड़ में बिजली कटौती

इसके अलावा मोहन गार्डन, ओम विहार, हस्तसाल, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, नानकपुरा, हरि नगर, तिहाड़ गांव, नांगलोई, रतन बाग, तिलंगपुर कोटला, आकाश विहार, रणहोला, बप्रोला और मुंडका के कई हिस्सों में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए सर्किट बिछाने और ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

बिजली कटौती को देखते हुए यहां के आम निवासियों को सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती से पहले ही अपने सभी बिजली के उपकरणों को चार्ज कर लें या इस्तेमाल कर लें। छत पर रखी टंकी में भी पानी भर लें, बिजली कटौती के बाद मोटर नहीं चल पाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article