शहर

कल का पावरकट (Power Cut 21 August 2026): दिल्ली के इन इलाकों में बिजली कटौती, देखें BRPL और Tata Power-DDL का शटडाउन शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 21 August, 2026: 21 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि के लिए प्रभावित रहेगी। BRPL और Tata Power-DDL ने मेंटेनेंस व नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 21 August, 2026: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में मानसूनी बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई है। लेकिन बारिश बंद होते ही उमस परेशान करने लगती है। ऐसे में अगर बिजली कटौती भी हो जाए तो दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने शुक्रवार 21 अगस्त 2026 के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। जिसमें कुछ प्रमुख इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। चलिए जानते हैं उन सभी इलाकों के बारे में और वहां क्यों बिजली कटौती की जा रही है।

बिजली वितरण कंपनियों BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) और Tata Power-DDL ने मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कामों के लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब 45 मिनट से लेकर चार घंटे तक प्रभावित रह सकती है।

BRPL ने इन इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल दिया

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक, नजफगढ़, छतरपुर, खानपुर, सरिता विहार, मोहन गार्डन, पालम, नांगलोई, उत्तम नगर, पंजाबी बाग, वसंत कुंज और मुंडका सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

BRPLके क्षेत्र में सबसे लंबी निर्धारित कटौती मोहन गार्डन के ब्लॉक D, मंसाराम पार्क, उत्तम नगर में दोपहर 12:50 बजे से शाम 4:50 बजे तक रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाना है। वहीं, मदनपुर खादर गांव में भी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक RMU बशिंग से जुड़े तकनीकी कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यानी इन इलाकों में चार घंटे तक बत्ती गुल रहेगी।

नजफगढ़ के कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और 10:08 से 12:08 बजे तक शटडाउन तय किया गया है। छतरपुर, सरिता विहार, खानपुर और नांगलोई के कुछ हिस्सों में भी नेटवर्क और सर्किट से जुड़े काम किए जाएंगे।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
MOHAN GARDEN12:50-16:50TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D MANSA RAM PARK UTTAM NAGAR,
SARITA VIHAR12:00-16:00RMU-BUSHING CARBONIZEMADANPUR KHADAR VILLAGE MADANPUR KHADAR,
NANGLOI11:08-13:08LT CIRCUIT-MAINTENANCENANGLOI SAIYED VILLAGE PASCHIM VIHAR,
TAGORE GARDEN11:08-13:08LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONSHIVAJI ENCLAVE TAGORE GARDEN EXTENSION,
KHANPUR11:08-13:08RMU-RMU COVER MISSINGKHANPUR EXTENSION SANGAM VIHAR,
MOHAN GARDEN11:00-15:00RMU-MAINTENANCEUGR MOHAN GARDEN
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK J SAGARPUR WEST SAGARPUR,
UTTAM NAGAR11:00-12:30LT CIRCUIT-POLE SHIFTING REQUESTINDRA PARK RAM DATT ENCLAVE UTTAM NAGAR,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCERMU POWER GRID SHOOTING RANGE
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK J RAJ NAGAR 2 RAJ NAGAR,
ALAKNANDA11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONJ-BLOCK KALKA JI,
PUNJABI BAGH11:00-11:45RMU-MAINTENANCECOTTAGE ENCLAVE PASCHIM VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK RR MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
VASANT KUNJ11:00-12:0011KV FEEDER-IST SWITCHING STATION BYPASSNAYAK PURA BIJWASAN,
KHANPUR11:00-13:00HVDS-MAINTENANCEBLOCK G VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,
SARITA VIHAR11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK C MOLARBAND EXTENSION BADARPUR,MOHAN BABA NAGAR TAJPUR PAHARI VILLAGE BADARPUR,BLOCK A MOLARBAND EXTENSION BADARPUR,MOLARBAND VILLAGE BADARPUR,
NAJAFGARH10:08-12:08TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONROSHAN PURA NAJAFGARH,
CHHATARPUR10:08-12:08TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRAJPUR KHURD EXTENSION CHHATARPUR,ANSAL VILLAS SAT BARI,
CHHATARPUR10:00-11:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 2 CHHATARPUR ENCLAVE CHHATARPUR,
NAJAFGARH10:00-12:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONINDRA MARKET,AGARWAL COLONY HAIBUTPUR,LOKESH PARK EXTN NAJAFGARH,
NAJAFGARH10:00-12:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSARASWATI KUNJ JHARODA KALAN,SURYA KUNJ HAIBUTPUR,KRISHNA ENCLAVE SP ROAD AREA NAJAFGARH,SARASWATI ENCLAVE HAIBUTPUR,JANTA VIHAR HAIBUTPUR,DHANAK MOHALLA HAIBUTPUR,AGARWAL COLONY HAIBUTPUR,BABA HARIDAS NAGAR,EKTA VIHAR & RAJIV VIHAR,DICHAON ENCLAVE DICHAON KALAN,LOKESH PARK NAJAFGARH,LOKESH PARK EXTN NAJAFGARH,INDRA MARKET,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGYADAV PARK KAMARUDDIN NAGAR,

Tata Power-DDL के इन क्षेत्रों रहेगा पावरकट

Tata Power-DDL के शेड्यूल के अनुसार कैलाश एन्क्लेव, पूठ, त्रिवेणी कॉलोनी, खेड़ा कलां, संत नगर, गोविंद मोहल्ला इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLPITAMPURA504FAULTY ASSET RECTIFICATION RMU repair21.08.26 10:3021.08.26 14:30PART OF KAILASH ENCLAVE4
TATA POWER - DDLBAWANA521FAULTY ASSET RECTIFICATION A/R repair21.08.26 11:0021.08.26 15:00PART OF POOTH4
TATA POWER - DDLNARELA517PROJECT WORK21.08.26 08:0021.08.26 12:00PART OF TRIVENI COLONY4
TATA POWER - DDLBADLI572PROJECT WORK MALAD scheme execution21.08.26 10:0021.08.26 14:00PART OF KHERA KALAN4
TATA POWER - DDLSHALIMAR BAGH414PROJECT WORK DT & RMU Charging for new connection21.08.26 11:0021.08.26 13:00PART OF A-2 BLK SANT NAGAR2
TATA POWER - DDLSHALIMAR BAGH531PROJECT WORK Pole & LT cable installation under HT network21.08.26 11:0021.08.26 15:00PART OF GOVIND MOHALLA INDUS. AREA & JJ CLUSETER4

त्रिवेणी कॉलोनी में प्रोजेक्ट वर्क के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है। पूठ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और कैलाश एन्क्लेव में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली गुल रहेगी। खेड़ा कलां में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तावित है, जिसके कारण बत्ती नहीं आएगी।

उपभोक्ताओं के लिए हमारी सलाह

बिजली वितरण कंपनियों ने निर्धारित शटडाउन की लिस्ट जारी की है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि बिजली से जुड़े अपने काम बिजली कटौती से पहले पूरे कर लें या इलेक्ट्रिसिटी दोबारा रिस्टोर होने तक टाल दें। खासतौर पर अगर आप मोटर चलाकर छत पर रखी पानी की टंकी को भरते हैं तो विशेष सावधानी बरतते हुए पहले ही यह काम कर लें। अन्यथा आपको बिजली के साथ पानी की भी समस्या झेलनी पड़ सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article