शहर

कल का पावरकट (Power Cut 25 April 2026): Civil Lines, मॉडल टाउन और पीतमपुरा सहित इन इलाकों में कल 6 घंटों तक नहीं आएगी बिजली

कल का पावरकट (25 April 2026): शनिवार को आप में से बहुत से लोगों की छुट्टी होगी, लेकिन इसी दिन दिल्ली के मॉडल टाउन, सिविल लाइन्स और पीतमपुरा सहित कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।

Image

दिल्ली में कल कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली रहेगी गुल

कल का पावरकट (Power Cut 25 April 2026): गर्मियों के इन दिनों में बिना पंखे, कूलर और एसी के चंद मिनट भी घर या दफ्तर में बैठना किसी सजा से कम नहीं है। पारा तेजी से हाफ सेंचुरी की ओर बढ़ रहा है और दिन में सूरज से आग बरस रही है। ऐसे में अगर बिजली भी चली जाए तो फिर घर के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। घर से बाहर तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण निकलना संभव नहीं होता। कल भी दिल्ली के कुछ इलाकों में ऐसे ही हालात होने वाले हैं, क्योंकि मॉडल टाउन, सिविल लाइन्स और पीतमपुरा सहित दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली की कटौती रहेगी।

दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी शमिवार 25 अप्रैल को निर्धारित बिजली कटौती रहेगी। टाटा पावर-डीडीएल (TATA Power-DDL) ने इसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत, प्रोजेक्ट वर्क और कंज्यूमर मीटर से जुड़े कार्यों के चलते 1 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मॉडल टाउन में दो घंटे का पावर कट

सबसे पहले मॉडल टाउन इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन के चलते फैमिली कोर्ट और Z-532 के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Civil Lines क्षेत्र में तीन घंटे की बिजली कटौती

सिविल लाइंस क्षेत्र में कंज्यूमर मीटर वर्क के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्लियर मीडिया इंडिया के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बवाना में 6 घंटे तक Power Outage

पीतमपुरा के जी.पी क्लस्टर इलाके में प्रोजेक्ट वर्क के चलते सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। बवाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके रहेंगे, जहां अलग-अलग ब्लॉक्स में कई चरणों में बिजली बाधित होगी। यहां सेक्टर-1 के C ब्लॉक में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी कुल 6 घंटे की लंबी कटौती की जाएगी। इसके अलावा E ब्लॉक सेक्टर-5, I ब्लॉक सेक्टर-5, O ब्लॉक सेक्टर-3 और सेक्टर-1 व 2 के विभिन्न हिस्सों में 1 से 2 घंटे की कटौती होगी।

नरेला में भी 6 घंटे बत्ती गुल रहेगी

नरेला क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यहां A-221 से A-234, H-1393 से H-1418 और I-2186 से I-2204 तक के क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर 2-2 घंटे की कटौती की योजना है। इसके अलावा H-1280 से H-1238 तक के क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक यानी 6 घंटे बिजली बंद रहेगी।

S. NoDiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
1TATA POWER - DDLMODEL TOWN413FAULTY ASSET RECTIFICATION25.04.26 11:0025.04.26 13:00PART OF FAMILY COURT, Z-5322
2TATA POWER - DDLCIVIL LINES418CONSUMER METER WORK25.04.26 11:0025.04.26 14:00PART OF CLEAR MEDIA INDIA3
3TATA POWER - DDLPITAMPURA508PROJECT WORK25.04.26 11:0025.04.26 12:00PART OF G.P CLUSTER1
4TATA POWER - DDLBAWANA521ON CONSUMER REQUEST25.04.26 12:0025.04.26 14:00PART OF E BLK SEC 52
5TATA POWER - DDLBAWANA521ON CONSUMER REQUEST25.04.26 12:0025.04.26 14:00PART OF I BLK SEC 52
6TATA POWER - DDLBAWANA521CONSUMER METER WORK25.04.26 11:0025.04.26 12:30PART OF O BLK SEC 31
7TATA POWER - DDLBAWANA521NEW CONNECTION25.04.26 13:0025.04.26 14:30PART OF O BLK SEC 11
8TATA POWER - DDLBAWANA521NEW CONNECTION25.04.26 14:3025.04.26 16:00PART OF M BLK SEC 22
9TATA POWER - DDLBAWANA521PROJECT WORK25.04.26 08:0025.04.26 14:00PART OF C BLOCK SEC 16
10TATA POWER - DDLNARELA522ON CONSUMER REQUEST25.04.26 11:0025.04.26 13:00PART OF A 221 TO A 2342
11TATA POWER - DDLNARELA522FAULTY ASSET RECTIFICATION25.04.26 11:3025.04.26 13:30PART OF H 1393 TO H 14182
12TATA POWER - DDLNARELA522PROJECT WORK25.04.26 09:3025.04.26 15:30PART OF H 1280 TO H 1259, H 1245 TO H 12386
13TATA POWER - DDLNARELA522ON CONSUMER REQUEST25.04.26 11:3025.04.26 13:30PART OF I 2186 TO I 22042

डिस्कॉम के अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी बिजली कटौती जरूरी कार्यों के लिए की जा रही हैं, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को और बेहतर व सुचारू बनाया जा सके। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से तैयारी रखें और जरूरी काम समय से निपटा लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article