दिल्ली

Delhi: दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत अब सप्‍ताह में पांच दिन दौड़ेगी, जानें पूरा टाइम टेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 12:12 PM IST

Delhi: नई दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के फेरों को बढ़ाया गया है। रेलवे अब इस ट्रेन का संचालन सप्‍ताह में चार की जगह पांच दिन करेगा। यह ट्रेन यात्रियों को सप्‍ताह में सोमवार और वीरवार छोड़ हर दिन मिलेगा। ये देश की पहली वंदे भारत ट्रेन और संचालन के बाद से ही सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग ट्रेनों में से एक है।

Image

वंदे भारत ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई दिल्‍ली-वाराणसी ट्रेन अब सप्‍ताह में पांच दिन चलेगी
  • सोमवार और वीरवार को नहीं होगा ट्रेन का संचालन
  • यह देश की सबसे ज्‍यादा डिमांडिंग ट्रेनों में से एक

Delhi: राजधानी दिल्ली से भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के बीच ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन अभी तक सप्‍ताह में चार दिन चलती थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती डिमांड के कारण इस ट्रेन के फेरे को अब बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन सप्‍ताह में पांच दिन चलेगी। अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन 18 फरवरी 2019 में शुरू हुआ था। जिसके बाद से ही यह ट्रेन सबसे ज्‍यादा डिमांड वाली वंदे भारत हुई है। वंदे भारत ने दिल्‍ली से वारणसी पहुंचना बेहद आसान बना दिया है।

बता दें कि नई दिल्‍ली से वाराणसी जाने में एक्‍सप्रेस ट्रेनें जहां 13 से 14 घंटे तक का समय लेती हैं, वहीं सुपर फास्‍ट ट्रेनें इसी दूरी को करीब 12 घंटे में तय करती हैं। जबकि वंदे भारत ट्रेन दिल्‍ली से वाराणसी पहुंचने में मात्र 8 घंटे का समय लेती है। इस ट्रेन से सफर करने पर यात्रियों की अतिरिक्‍त तीन घंटे की बचत होती है, जिसकी कारण ही इस रूट पर सफर करने वाले लोग वंदे भारत में यात्रा करना ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यह वंदे भारत शुरुआत के बाद से ही यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन के बाद नई दिल्‍ली-वाराणसी वंदे भारत देश की दूसरी सबसे लोकप्रिय ट्रेन है।

यह रहेगा वंदे भारत का टाइम टेबल

नई दिल्‍ली-वाराणसी वंदे भारत एक्‍सप्रेस अब सप्‍ताह में सोमवार और गुरुवार को छोड़कर पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन रोजाना सुबह नई दिल्‍ली से सुबह 6 बजे रवाना होती है और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंच जाती है। वहीं, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन उसी दिन वाराणसी से दोपहर को 3 बजे रवाना होती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। इस रूट पर यह ट्रेन सिर्फ प्रयागराज और कानपुर में ही रुकती है। दिल्‍ली से वारणसी के बीच इस वंदे भारत के चेयर कार में सफर करने का किराया 1750 रुपये है। यही किराया दूसरी तरफ से भी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article